शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:तीन घंटे गुल रही बिजली, एक हजार घरों के लोग परेशान – Power Out For Three Hours; Residents Of A Thousand Homes Inconvenienced

November 12, 2026


Power out for three hours; residents of a thousand homes inconvenienced

गोरखपुर। सहारा एस्टेट बिजलीघर से निकलने वाले दिव्यनगर फीडर की आपूर्ति बुधवार शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक बाधित रही। इससे एक हजार से अधिक घरों के लोगों को करीब तीन घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। अचानक आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि सहारा एस्टेट बिजलीघर के दिव्यनगर फीडर के इनडोर केबल बॉक्स में फाल्ट आ गया था। इसे ठीक करने में बिजली कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मोटी केबल होने के कारण उसे जोड़ने में समय लगा। मरम्मत पूरी होने के बाद रात करीब आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

ू

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X