शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:माता प्रसाद महाविद्यालय में कल लगेगा रोजगार मेला – A Job Fair Will Be Held At Mata Prasad College Tomorrow

November 12, 2026


जौनपुर। बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 13 नवंबर को मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित यह मेला माता प्रसाद आदर्श महाविद्यालय, शेरवां में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इसमें क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों, बायोडाटा और अन्य जरूरी दस्तावेज के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला सेवायोजन कार्यालय ने अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X