शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ayodhya News:रामलीला के कलाकारों और पदाधिकारियों को सीएम ने किया सम्मानित – Cm Honored The Artists And Office-bearers Of The Ramlila
अयोध्या

Ayodhya News:रामलीला के कलाकारों और पदाधिकारियों को सीएम ने किया सम्मानित – Cm Honored The Artists And Office-bearers Of The Ramlila

November 12, 2026


CM honored the artists and office-bearers of the Ramlila.

पदा​धिकारियों को सम्मानित करते सीएम योगी।

अयोध्या। रामकथा पार्क में दीपोत्सव के बाद रात्रि में विभिन्न देशों और प्रदेशों की रामलीलाओं का मंचन किया गया। इसमें दक्षिण अफ्रीका, असम, हिमाचल प्रदेश और अयोध्या की रामलीला के साथ साहबगंज की रामलीला का मंचन आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने रामकथा के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर किया।

रामलीला का मंचन देखने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय समिति रामलीला के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल व रामलीला मंडलियों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान साहबगंज रामलीला के प्रभारी धीरज दुबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X