शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गाजियाबाद:अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, दिल्ली से ड्यूटी कर घर लौटते वक्त दर्दनाक हादसा – Security Guard Dies After Being Hit By An Unidentified Vehicle In Vijay Nagar
गाज़ियाबाद

गाजियाबाद:अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, दिल्ली से ड्यूटी कर घर लौटते वक्त दर्दनाक हादसा – Security Guard Dies After Being Hit By An Unidentified Vehicle In Vijay Nagar

November 12, 2026


Security guard dies after being hit by an unidentified vehicle in Vijay Nagar

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

विजयनगर थाना क्षेत्र में बहरामपुर अंडरपास के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। वह दिल्ली स्थित सिक्योरिटी एजेंसी में ड्यूटी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मुकेश यादव निवासी शाहीन ब्लॉक कॉलोनी, छपरौला, बादलपुर, गौतमबुद्धनगर मैसर्स दिनेश कुमार यादव सिक्योरिटी एजेंसी, न्यू अशोक नगर, दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। बुधवार रात करीब 10:32 बजे वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहरामपुर अंडरपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

पीआरवी की सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुकेश यादव को एमएमजी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X