शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कुलगाम में हमला:चंद सेकंड में दागीं 30 गोलियां, घटनास्थल पर मिला फोन और ये सामान; इस संगठन ने ली जिम्मेदारी – Kulgam Terror Attack: Militants Fire 30 Rounds In 15 Seconds, Group Claims Responsibility
जम्मू

कुलगाम में हमला:चंद सेकंड में दागीं 30 गोलियां, घटनास्थल पर मिला फोन और ये सामान; इस संगठन ने ली जिम्मेदारी – Kulgam Terror Attack: Militants Fire 30 Rounds In 15 Seconds, Group Claims Responsibility

November 12, 2026


Kulgam Terror Attack: Militants Fire 30 Rounds in 15 Seconds, Group Claims Responsibility

Kulgam Terror Attack
ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए हमले की जिम्मेदारी ‘पासदारान-ए-हुर्रियत कश्मीर’ ने ली है। संगठन ने आगे भी हमलों की धमकी दी है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने गुरुवार को दो आतंकवादियों की तलाश के लिए फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आतंकी हमले की यह घटना एक नजदीकी सीसीटीवी में कॉर्ड हो गई है। इस वीडियो में आतंकी करीब 15 सेकंड में 30 गोलियां दागते दिख रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक मोटोरोला फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। इस इलाके में काफी घनी झाड़ियां हैं जो एक छोटे जंगल जैसी है। आतंकियों ने हमले से पहले और बाद में इसी का इस्तेमाल छिपने के लिए किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X