सूरतगंज। हेतमापुर मेला देखकर अपने घर लौट रहे एक 18 वर्षीय युवक को सीएचसी सूरतगंज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह रामनगर के रानीगंज में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक बहराइच के जरवल के तपेसिपा निवासी सिराज अहमद का बेटा था, जो हेतमापुर मेला देखने आया था। हादसे के बाद उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।