रादौर। शहर में बुधवार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य व खुशहाल जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट किया। विवाहित बहनों के घर भाइयों के पहुंचने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। पंडित रिंकू शर्मा दोहली ने बताया कि भाई दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे भाऊ बीज, भाई दूज और भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। संवाद