अशोकनगर:फर्जी पुलिसकर्मी बनकर तीस लाख की ठगी की साजिश रच रहे दो आरोपी गिरफ्तार – Ashoknagar Fake Police Scam Plan Two Accused Arrested 30 Lakh Fraud

Crime demo
October 28, 2026

Crime demo
नईसराय पुलिस ने मंगलवार को साइबर ठगी की साजिश रच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लग्जरी कारें, लैपटॉप, मोबाइल, सैकड़ों सिम कार्ड, बैंक खातों की वेलकम किट, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और नकदी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुना जिले के पिपरौदा कला निवासी छोटू उर्फ चंद्रपाल यादव और नानाखेड़ी निवासी दीपक ओझा के रूप में हुई है। नईसराय पुलिस ने दोनों आरोपियों को विजयपुरा मार्ग से पकड़ा है और रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें- एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 19 नवंबर से, बेहतर तैयारी के लिए पाठ्यक्रम और अंक विभाजन को ध्यान से समझें
साजिश रच रहे थे, तभी पहुंच गई असली पुलिस
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रुसल्ली निवासी रंजीत यादव और अन्य साथियों के साथ मिलकर आगरा निवासी राजू उर्फ पवन से करीब 30 लाख रुपये ठगने की साजिश रची थी। गिरोह के बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर राजू को पकड़ा था और उससे रुपयों के सेटलमेंट पर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान नईसराय पुलिस ने दबिश दी और ठगी की यह साजिश नाकाम हो गई। आरोपियों ने बताया कि इस काम में टाटा नेक्सॉन समेत तीन कारें शामिल थीं।
दूसरे राज्यों में गिरोह के नेटवर्क की जांच
आरोपियों के साथियों के पास पुलिस के वायरलेस सेट थे और कारों पर पुलिस का मोनोग्राम लगा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी फरार हो गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी दूसरे लोगों के आधार कार्ड और पहचान दस्तावेज से बैंक खाते खुलवाकर बेचते थे। इन फर्जी खातों से संदिग्ध लेन-देन किए जाते थे। पुलिस बैंक खातों के लेन-देन और दूसरे राज्यों में गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।
November 8, 2026
मध्य प्रदेश के अशोक नगर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय शूटर गैंग लॉरेंस बिश्नोई की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए हैरी बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर के एक गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया 19 वर्षीय आरोपी मनीष जांगिड़ राजस्थान का रहने वाला है, जो शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी अंकित अग्रवाल से 10 […]
November 8, 2026
अशोकनगर के चितवन जैन ने यूपीएससी में 17वीं रैंक हासिल की है। विस्तार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के 23 वर्षीय चितवन जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में 17वीं रैंक हासिल की है। […]
November 7, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रंग पंचमी के अवसर पर अशोकनगर जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। रविवार को उन्होंने करीब 115 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित 50 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने करीला माता धाम में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया […]
