शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
डिंडौरी:रसगुल्ला बताकर खिला दिया सूअर मार बम, चबाते ही हुआ धमाका और फट गया जबड़ा; इलाज के दौरान युवक की मौत – Dindori Youth Dies After Being Fed Pig Bomb As Rasgulla Jaw Blast
डिंडौरी

डिंडौरी:रसगुल्ला बताकर खिला दिया सूअर मार बम, चबाते ही हुआ धमाका और फट गया जबड़ा; इलाज के दौरान युवक की मौत – Dindori Youth Dies After Being Fed Pig Bomb As Rasgulla Jaw Blast

November 12, 2026


dindori youth dies after being fed pig bomb as rasgulla jaw blast

डिंडौरी में सूअर मार बम खिलाने से युवक की मौत

विस्तार

डिंडौरी जिले में रसगुल्ला बताकर युवक को सूअर मार बम खिलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दांत के दबाने पर बम में ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण उसका जबड़ा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या व विस्फोटक एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में कार से मिले 80 लाख रुपये नकद, जमीन बिक्री की रकम बताने वाले दो लोग पुलिस के रडार पर

कोतवाली के निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि ग्राम पड़रिया छांटा निवासी राजेन्द्र बरौतिया पिता स्व. फुल्लू लाल बरौतिया उम्र 35 साल मंगलवार की शाम लगभग सात बजे अपने परिजनों के साथ खाना खाकर घर के आंगन में आग जलाकर बैठा था। रात लगभग आठ बजे गांव का रामभगत बरौतिया वहां पहुंचा और राजेन्द्र के बगल से बैठ गया। रामभगत और राजेन्द्र आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान रामभगत ने सूअर मार बम को रसगुल्ला बताकर राजेंद्र को खाने के लिए दे दिया। राजेंद्र ने बम को रसगुल्ला समझकर खा लिया। चबाने पर बम मुंह में ही फट गया। सूअर मार बम फटने से युवक के मुंह में गंभीर चोट आई।

परिजन उसे इलाज के लिए ऑटो से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने रात में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बुधवार को पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, विस्फोटक अधिनियम की धारा 3, 4 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के दौरान जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजनों सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे। इस घटना से ग्राम वासियों में भय व आक्रोश व्याप्त है। घटना के संबंध में चर्चाओं का बाजार सरगर्म है। पुलिस ने आरोपी की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X