खंडवा:आईटीआई छात्र ने की फंदे से लटककर की खुदकुशी, सोशल मीडिया खाते के बायो में दर्ज थी मौत की तारीख – Khandwa Iti Student Death Social Media Bio Death Date Investigation

खंडवा कोतवाली का मामला
November 12, 2026

खंडवा कोतवाली का मामला
खंडवा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदापुरम कॉलोनी में बुधवार रात 19 वर्षीय आईटीआई छात्र आदेश कनाड़े का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना से ठीक पहले छात्र ने सोशल मीडिया पर मृत्यु से जुड़ा एक संदेश साझा किया था। इसके अलावा, उसके सोशल मीडिया खाते के बायो में जन्म और मृत्यु की तारीख भी दर्ज पाई गई है।
ये भी पढ़ें- इंदौरः क्या मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की नहीं सुन रहे अधिकारी? परेशान होकर बेटे ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र
मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस
नर्मदापुरम कॉलोनी स्थित किराए के मकान में आदेश अपने मामा के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बुधवार देर शाम को जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक को शंका हुई। मकान मालिक ने खिड़की से भीतर झांककर देखा तो छात्र फंदे पर झूलता नजर आया। मकान मालिक ने तुरंत इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी और बाद में पुलिस को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने जांच-पड़ताल कर शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोशल मीडिया पोस्ट और बायो बना चर्चा का विषय
मृतक छात्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था। घटना से कुछ समय पूर्व उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संदेश पोस्ट किया था, जिसमें उसने मृत्यु को ही परम सत्य और अनंत बताया था। छात्र ने अपने खाते के बायो में अपने जन्म के साथ मृत्यु की तिथि भी लिखकर रखी थी। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर दिल टूटने और ब्रेकअप से जुड़ी कई रील्स भी अपलोड थीं, जिन्हें 50 हजार से अधिक लोग देख चुके थे। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बायो में मृत्यु की तारीख कब अपडेट की गई थी।
ब्रेकअप के बाद तनाव में होने की आशंका
मृतक के चचेरे भाई के अनुसार, आदेश का किसी युवती से प्रेम संबंध था और हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद से ही वह मानसिक तनाव में चल रहा था। चचेरे भाई ने बताया कि परिवार में किसी तरह का विवाद या अनबन नहीं थी। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों, मित्रों तथा संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आत्महत्या के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए सोशल मीडिया गतिविधियों समेत सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर रही है।
November 13, 2026
खंडवा में भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस के दो नेताओं की मौत विस्तार जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के लछोरा गांव के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में कार और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में बुरहानपुर जिले के खकनार से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय महाजन और उनके साथी सुनील की मौत हो […]
November 12, 2026
पंडित दुबे ने आगे बताया, “जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रशासन के माध्यम से जो शुकदेव मुनि द्वार का चौड़ीकरण किया गया, उससे श्रद्धालु काफी शीघ्रता से एवं सुविधाजनक रूप से दर्शन कर पा रहे हैं। अब एक घंटे में काफी सुलभता से दर्शन कर रहे हैं।
November 12, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इस वर्ष राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम 16 नवंबर को खंडवा जिले के नाहल्दा स्थित कॉलेज स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में […]
