काशीपुर में आधी रात आग से अफरातफरी:तीन मंजिला फर्नीचर गोदाम जला, आसपास के घरों को खतरा – Fire Breaks Out In Furniture Warehouse In Kashipur

फर्नीचर के गोदाम में आधी रात भड़की आग
November 12, 2026

फर्नीचर के गोदाम में आधी रात भड़की आग
काशीपुर नगर के चीमा चौराहे के समीप रात को एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल और पुलिस के 100 से अधिक कर्मचारी नौ अग्निशमन वाहनों की मदद से बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग से गोदाम के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। आसपास के 15 मकानों में रहने वालों ने एहतियातन अपने घरों को खाली कर दिया है।
बुधवार की रात करीब 10:45 बजे चौराहे से 50 मीटर भीतर गली में दो मंजिले गोदाम से अचानक धुंआ उठने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोदाम स्वामी फर्नीचर कारोबारी जीवन सिंह उफ डड्डू को दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे गोदाम से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं थी। उन्होंने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी। दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर आईं और आग बुझाने का प्रयास किया। पहले दो अग्निशमन वाहन से आग को काबू करने की कोशिश की गई। सफलता नहीं मिलने पर वाहनों की संख्या पांच बाद में नौ कर दी गई। बावजूद इसके रात 12:30 बजे तक आग भड़कती रही।
15 घर आए खतरे की जद में
आग लगने के कारण गली में बने 15 घर भी खतरे की जद में आ गए। पुलिस प्रशासन ने इन घरों में रहने वालों को सुरक्षा के लिहाज से घर खाली करने को कहा। इसके बाद पूरा मोहल्ला गोदाम में लगी आग को काबू करने में जुट गया। गोदाम स्वामी के यहां 70 से 80 लाख रुपये का लकड़ी और प्लास्टिक का फर्नीचर रखा जाता है। दोनों की पदार्थ ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से भड़कने का अनुमान है।
तंग गली ने बढ़ाई मुश्किलें
चीमा चौराहे से लगी गलियां बेहद तंग हैं। यहां भारी वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी होती है। बुधवार को जब गोदाम में आग लगी तो दमकल की गाड़ियां भी एक-एक कर ही वहां खड़ी हो सकीं। इसके कारण एकजुट होकर पानी की बौछार फेंकने में परेशानी हुई। एफएसओ श्याम सिंह ने बताया कि जगह चौड़ी होती तो आसानी से पांच-छह वाहनों की मदद से पानी की बौछार कर आग को काबू कर लिया जाता।
आग की स्थिति बेहद भयावह है। दमकल विभाग के अलावा आसपास की फैक्टरियों से भी अग्निशमन वाहन बुलाए गए हैं। मौके पर पुलिस बल आसपास के लोगों को सतर्क कर रहा है। निचले तल पर आग कुछ धीमी हुई है। ऊपरी मंजिल पर आग को काबू करने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। -प्रशांत कुमार, सीओ, काशीपुर
November 13, 2026
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के सी ब्लॉक में आयोजित श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंच पर स्थानीय बच्चों और कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब सराहना बटोरी। देर तक चले कार्यक्रम में […]
November 13, 2026
वीडियो: खटीमा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पहुंचे मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव
November 13, 2026
दिनेशपुर। वार्ड नंबर आठ में बृहस्पतिवार को पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। शोभायात्रा कथा स्थल से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जाफरपुर मार्ग स्थित श्रीहरि मंदिर पहुंची। यहां महिलाओं ने कामना सागर […]
