शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऊधम सिंह नगर

Udham Singh Nagar News:ट्रांजिट कैंप में काली पूजा महोत्सव की रही धूमधाम – The Kali Puja Festival Was Celebrated With Great Fervor At The Transit Camp

November 13, 2026


रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के सी ब्लॉक में आयोजित श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंच पर स्थानीय बच्चों और कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब सराहना बटोरी। देर तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां काली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान परिमल राय, दलीप अधिकारी, एडवोकेट संजय शाह, संजय आइस, आलोक राय, अभिषेक राय, मानस बैरागी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X