शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hapur News:बुखार से मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, लगाया शिविर – Health Department Swings Into Action Following Death Due To Fever; Sets Up A Camp
हापुड़

Hapur News:बुखार से मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, लगाया शिविर – Health Department Swings Into Action Following Death Due To Fever; Sets Up A Camp

November 12, 2026


Health department swings into action following death due to fever; sets up a camp

धौलाना के गांव देहरा में लगे चिकित्सा शिविर में जांच कराने पहुंची महिलाएं। संवाद

धौलाना। क्षेत्र के गांव देहरा में डेंगू और बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। युवक की मौत से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। लगातार हो रही मौतों के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच की। शिविर में 110 ग्रामीणों ने मलेरिया और डेंगू की जांच कराई।

मंगलवार को गांव निवासी 30 वर्षीय गुलफाम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर आयोजित किया। सीएमओ के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना के प्रभारी डॉ. रोहित मनोहर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ग्रामीणों की जांच की। शिविर में डॉ. यूसुफ, डॉ. आरिफ, लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

गांव में लगातार हो रही मौतों को लेकर ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की गलियों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों का गंदा और बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। सीएचसी धौलाना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोहित मनोहर ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर देहरा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच की गई है। अन्य गांवों में भी शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घरों और आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X