शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फर्रुखाबाद:जीआरपी चौकी के पीछे मिला युवक का शव, चेहरे-नाक पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस – Farrukhabad Body Of A Young Man Found Behind The Grp Outpost Injury Marks Observed On His Face And Nose
फ़र्रुख़ाबाद

November 12, 2026

Farrukhabad Body of a young man found behind the GRP outpost injury marks observed on his face and nose

मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह जीआरपी चौकी की बाउंड्रीवाल के पीछे सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। युवक के चेहरे और नाक पर चोट के निशान मिले हैं।

मृतक की पहचान जितेंद्र (42) पुत्र पन्नालाल निवासी के रूप में हुई। वह दिल्ली के सरिता विहार में रहकर सिलाई का काम करता था। उसकी ससुराल नवाबगंज में है। बताया गया कि वह दो दिन पहले दिल्ली से आया था, लेकिन ससुराल नहीं पहुंचा। वह शराब पीने का आदी था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X