शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Amethi News:रामगढ़ व जवाहरपुर चीनी मिल में पेराई शुरू – Crushing Operations Begin At Ramgarh And Jawaharpur Sugar Mills
अमेठी

Amethi News:रामगढ़ व जवाहरपुर चीनी मिल में पेराई शुरू – Crushing Operations Begin At Ramgarh And Jawaharpur Sugar Mills

November 12, 2026


Crushing operations begin at Ramgarh and Jawaharpur sugar mills

डालमिया चीनी मिल जवाहरपुर का पेराई सत्र के शुभारंभ पर बैल को टीका लगाते नगर विकास राज्यमंत्री ।

गोंदलामऊ/रामकोट। डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रामगढ़ व जवाहरपुर यूनिट में बुधवार से हवन-पूजन के साथ गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ हो गया। इस दौरान बैलगाड़ी व ट्रैक्टर-ट्रॉली की प्रथम तौल कराने वाले गन्ना किसानों को सम्मानित किया गया।

रामगढ़ चीनी मिल में मिश्रिख सांसद अशोक रावत और विधायक रामकृष्ण भार्गव ने डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू किया। बैलगाड़ी से गन्ना लेकर पहुंचे बसंतपुर निवासी अमरेंद्र और ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना आपूर्ति करने वाले नसीरापुर निवासी दिनेश कुमार ने पहली तौल कराई। इस पर सांसद और विधायक ने दोनों किसानों को फूल माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मिल के अधिशासी निदेशक टीएन सिंह ने किसानों से साफ-सुथरा, ताजा और गुणवत्तायुक्त गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।

वरिष्ठ गन्ना महाप्रबंधक यूके पाठक ने किसानों से अपना समस्त गन्ना चीनी मिल को देने और अधिक से अधिक क्षेत्रफल में उन्नतशील गन्ना प्रजातियों की बोआई करने का आह्वान किया। इस दौरान गन्ना समिति अध्यक्ष रामगोपाल अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष बबलू अवस्थी, एसडीएम मिश्रिख दीपक गुप्ता, राजेश अवस्थी, थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर, चौकी प्रभारी रामगढ़ पटेल राठी आदि मौजूद रहे।

वहीं जवाहरपुर चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर पेराई सत्र शुरू किया गया। मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु व मिल के यूनिट हेड लोकेंद्र सिंह लांबा ने बैलगाड़ी व ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर पहुंचे किसान मालिनी देवी व शिवकुमार को प्रथम तौल कराने पर अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गन्ना समिति के अध्यक्ष भंवर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X