शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अंबेडकर नगर

Ambedkar Nagar News:आलापुर सीओ कार्यालय के नए भवन का रास्ता साफ – Path Cleared For The New Building Of The Alapur Co Office

November 12, 2026


अंबेडकरनगर। आलापुर क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित करने की कवायद तेज हो गई है। शासन ने नए भवन के निर्माण के लिए 1.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए पूरी धनराशि जारी कर दी है। अब निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके बाद कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण शुरू कराया जाएगा।

नए भवन के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। शासन से बजट जारी होने के बाद निगम की ओर से निर्माण संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके तहत सबसे पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इसके बाद चयनित एजेंसी के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू होगा।

परियोजना के लिए पूरी धनराशि जारी होने से बजट आवंटन का इंतजार खत्म हो गया है। अब निर्माण कार्य की शुरुआत टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर निर्भर है। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक आरके यादव ने बताया कि आलापुर क्षेत्राधिकारी कार्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए शासन ने 1.25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पूरी धनराशि भी जारी हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X