अतरौली:पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, 2.20 लाख नकद और 9 लाख के जेवर ले उड़े – Theft In Two Houses 50 Meters Away From The Police Station

चोरी के बाद बिखरा सामान
– फोटो : संवाद
November 12, 2026

चोरी के बाद बिखरा सामान
– फोटो : संवाद
अतरौली में चोरों ने पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर दो घरों में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। यह चोरी भैया दूज के दिन हुई जब दोनों परिवार अपने ससुराल गए हुए थे। चोर 2 लाख 20 हजार रुपये नकद और 9 लाख रुपये से अधिक के जेवर चुरा ले गए।
सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ अनिवेश कुमार सिंह और कोतवाल सुरेंद्र पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों घरों का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाल सुरेंद्र पांडेय ने जल्द ही मामले का खुलासा होने की बात कही। पुलिस चौकी के पास हुई इस दोहरी चोरी से मोहल्ले के लोगों में दहशत है। लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित परिवारों ने पुलिस से जल्द चोरों को पकड़कर माल बरामद करने की मांग की है।
पहली चोरी
मोहल्ला भानपाड़ा में गांव रजातऊ निवासी विजेंद्र सिंह के घर में चोरी हुई। विजेंद्र सिंह अपनी पत्नी गीता देवी और बेटा निखिल के साथ बुधवार को टूंडला ससुराल गए थे। चोरों ने टट्टर काटकर घर में प्रवेश किया। वे 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये से अधिक के जेवर चुरा ले गए। सुबह उनके भाई बंटी चौधरी के पहुंचने पर घटना का पता चला।
दूसरी चोरी
विजेंद्र सिंह के बगल में गांव नौरथा निवासी खेम सिंह का मकान है। खेम सिंह अपनी पत्नी अंजू और बेटी श्रेया के साथ बुधवार को टेड़ी बगिया आगरा ससुराल गए थे। चोरों ने गिलांडर से टट्टर की सरिया काटकर उनके घर में भी प्रवेश किया। अलमारी तोड़कर चोर 50 हजार रुपये नकद और करीब 4 लाख रुपये के जेवर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
November 13, 2026
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की सगाई को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंची – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह तथा उनके भाई सौरव सिंह की 14 नवंबर को होने वाली सगाई को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। तालानगरी स्थित एक ही मैदान […]
November 13, 2026
किराएदार ने साथियों संग मिलकर रची थी साजिश, पुलिस ने एलईडी और इन्वर्टर किया बरामद; मुख्य आरोपी की तलाश जारी अलीगढ़ के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र की न्यू कुलदीप विहार कॉलोनी में दीवाली की छुट्टियों के दौरान चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लगभग आठ लाख रुपये के नकदी और आभूषणों पर हाथ […]
November 13, 2026
अमर म्यूजिकल नाइट में अमित मिश्रा विस्तार अमर उजाला द्वारा 15 नवंबर को सुरों की महफिल सजाने के लिए प्रसिद्ध सिंगर अमित मिश्रा अलीगढ़ आ रहे हैं। होटल रमाडा में गीत और संगीत का शानदार आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में एंट्री नि:शुल्क है और इसके लिए पास अमर उजाला के टीकाराम बिल्डिंग […]
