शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिमाचल:कसौली में महिला पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार – Kasauli Man Arrested For Threatening Woman With Pistol In Solan
शिमला

हिमाचल:कसौली में महिला पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार – Kasauli Man Arrested For Threatening Woman With Pistol In Solan

November 12, 2026


Kasauli Man Arrested for Threatening Woman With Pistol in Solan

महिला पर तानी पिस्तौल, आरोपी गिरफ्तार।
नेटवर्क

विस्तार

जिला सोलन के पुलिस थाना कसौली के तहत एक महिला को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार (37) पुत्र स्वर्गीय मनोहर लाल निवासी गांव नबीपुर कॉलोनी, तहसील एवं जिला गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद की है। उसके पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार, बंगोआ निवासी महिला ने 10 नवंबर 2026 को पुलिस थाना कसौली में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि नरेंद्र कुमार उसके घर में घुस आया और उसके बेटे के सामने उस पर पिस्तौल तान दी। इस दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने और खुद आत्महत्या करने की धमकी दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X