शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आरपीएससी:प्रोटेक्शन ऑफिसर परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड; 15 को दो पारियों में इम्तिहान – Rpsc Protection Officer Exam Admit Card 2025 Download Exam Date Time
अजमेर

आरपीएससी:प्रोटेक्शन ऑफिसर परीक्षा के प्रवेश-पत्र जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड; 15 को दो पारियों में इम्तिहान – Rpsc Protection Officer Exam Admit Card 2025 Download Exam Date Time

November 12, 2026


rpsc protection officer exam admit card 2025 download exam date time

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) भवन

विस्तार

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रोटेक्शन ऑफिसर प्रतियोगी परीक्षा-2025 के लिए प्रवेश-पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। आयोग यह परीक्षा 15 नवंबर को पूरे प्रदेश में दो पारियों में आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों का आवंटन पहले ही किया जा चुका है, जिसकी सूचना एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी गई थी।

परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। पहली पारी सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान का पहला प्रश्न-पत्र होगा। दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें सोशल वर्क और कानून विषय का दूसरा प्रश्न-पत्र होगा। आयोग ने दोनों प्रश्न-पत्रों में उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय देने का निर्णय लिया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X