शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ महापर्व के लिए राजपुर में भव्य तैयारी:40 लाख की लागत से बने घाट पर 300 से ज्यादा व्रती देंगी अर्घ्य – Preparations For The Grand Chhath Festival Are In Full Swing; Riverbanks Along The Gayur River Are Being Decor
अंबिकापुर

छठ महापर्व के लिए राजपुर में भव्य तैयारी:40 लाख की लागत से बने घाट पर 300 से ज्यादा व्रती देंगी अर्घ्य – Preparations For The Grand Chhath Festival Are In Full Swing; Riverbanks Along The Gayur River Are Being Decor

November 12, 2026


Preparations for the grand Chhath festival are in full swing; riverbanks along the Gayur River are being decor

राजपुर गेऊर नदी के तट पर छठ पूजा की तैयारी

विस्तार

बलरामपुर जिले के राजपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां राजपुर क्षेत्र में तेज हो गई हैं। गयूर नदी के किनारे स्थित छठ घाट पर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। छठ पूजा सेवा समिति श्रद्धालुओं और व्रतियों की सुविधा के लिए कार्य कर रही है।

समिति के सदस्य युद्धस्तर पर घाट की साफ-सफाई और सुंदरीकरण में जुटे हैं। घाट की सीढ़ियों का रंग-रोगन कर उन्हें आकर्षक रूप दिया जा रहा है। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट परिसर में भव्य टेंट और पंडाल लगाए जा रहे हैं। नदी में अर्घ्य देने के दौरान व्रतियों को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

घाट की व्यवस्थाएं

घाट पर पोकलेन मशीन की मदद से जलकुंभी, मिट्टी और कचरा हटाया जा रहा है। पानी की सतह को पूरी तरह साफ और समतल किया जा रहा है। छठ पूजा सेवा समिति के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहकर सभी कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि महापर्व से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से पूरी हो जाएं। पुलिस प्रशासन भी यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने की तैयारी में है। वाहनों की पार्किंग और आवाजाही के लिए योजना बनाई जा रही है।

नए घाट से सुविधा

राजपुर में करीब 40 से 45 वर्षों से गेउर नदी तट पर छठ पूजा का आयोजन होता रहा है। पहले नदी के तट पर छठ घाट नहीं था, जिससे व्रतियों को काफी परेशानी होती थी। इस वर्ष लगभग 40 लाख रुपये की लागत से छठ घाट का निर्माण हुआ है। इससे छठ व्रतियों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। इस छठ पर्व पर 300 से ज्यादा छठ व्रतियां शामिल होने की संभावना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X