शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:निकाह से पहले नहीं दिए दो लाख, बरात लेकर न आया दूल्हा, मेहंदी रचाए बैठी रही दुल्हन; धरी रह गईं तैयारियां – Up: Groom Refuses To Bring Wedding Procession Over Rs 2 Lakh Dowry, Bride Left Waiting In Mehndi
संभल

यूपी:निकाह से पहले नहीं दिए दो लाख, बरात लेकर न आया दूल्हा, मेहंदी रचाए बैठी रही दुल्हन; धरी रह गईं तैयारियां – Up: Groom Refuses To Bring Wedding Procession Over Rs 2 Lakh Dowry, Bride Left Waiting In Mehndi

November 12, 2026


UP: Groom Refuses to Bring Wedding Procession Over Rs 2 Lakh Dowry, Bride Left Waiting in Mehndi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा में एक शादी के कार्यक्रम में उस समय मायूसी छा गई जब यह जानकारी मिली कि जिस बरात का स्वागत किए जाने की तैयारी है। वह बरात ही नहीं आ रही है। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा और उसके परिवार को मनाने का प्रयास किया लेकिन वह बरात लेकर आने के लिए तैयार नहीं हुए।

 बरात के लिए जो खाना और नाश्ते का इंतजाम किया गया था वह भी रखा रह गया। दुल्हन की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोप है कि दूल्हा और उसके परिजनों ने पांच लाख रुपये दिए जाने की मांग की थी। जिसमें वह तीन लाख रुपये दे चुकी हैं लेकिन इस पर वह राजी नहीं है।

दुल्हन की मां ने बताया कि उनके पति का निधन हो गया है। वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं। काफी समय पहले मेरठ के गांव फिटकरी से रिश्ता तय हो गया था। बुधवार की शाम 7 बजे बरात आनी थी। इसकी तैयारियों को पूरा कर लिया गया था। करीब सात बजे करीब दूल्हा ने कॉल कर कहा कि वह बरात लेकर नहीं आ रहा है। 

बरात नहीं लाने का कारण जानना चाहा तो उसने बताया कि पांच लाख रुपये दिए जाने थे लेकिन तीन लाख रुपये दिए हैं। दुल्हन की मां ने बताया कि उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने दूल्हा और उसके परिवार को मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और बरात लेकर नहीं आया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X