शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:भरण-पोषण मामले में फिर कोर्ट नहीं पहुंचे पवन सिंह, ज्योति ने दर्ज कराया बयान; अगली तारीख तीन दिसंबर तय – Pawan Singh Fails Appear Court Again Maintenance Case Jyoti Records Statement Next Date 3 December
बलिया

November 12, 2026

Pawan Singh fails appear court again maintenance case Jyoti records statement next date 3 December

पवन सिंह।
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भोजपुरी अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे भरण-पोषण के मुकदमे में बृहस्पतिवार को अपर प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ज्योति सिंह न्यायालय में उपस्थित हुईं, जबकि पवन सिंह अनुपस्थित रहे। उनकी ओर से अधिवक्ता ने न्यायालय में पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह का दो पन्नों का बयान दर्ज किया गया। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।

पिछली सुनवाई पर पवन सिंह के उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। उनके अधिवक्ता की ओर से जुर्माने की धनराशि जमा कराई गई थी। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को भी पवन सिंह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X