शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Balrampur News:ट्रांसफार्मर जलने से डेढ़ घंटे बाधित रही बिजली – Power Supply Disrupted For An Hour And A Half Due To A Transformer Burning Out
बलरामपुर

Balrampur News:ट्रांसफार्मर जलने से डेढ़ घंटे बाधित रही बिजली – Power Supply Disrupted For An Hour And A Half Due To A Transformer Burning Out

November 12, 2026


Power supply disrupted for an hour and a half due to a transformer burning out

फोटो-42- नगर के सिविल लाइन के पास जल रहा ट्रांसफार्मर। संवाद

बलरामपुर। नगर के सिविल लाइंस स्थित बड़े परेड जाने वाले मार्ग पर लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार शाम अचानक धू-धूकर जलने लगा। ट्रांसफार्मर से उठती तेज लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल विद्युत विभाग को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय निवासी मनोज, रोहित, सुरेश और ममता ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते उससे तेज लपटें उठने लगीं। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने राहगीरों को ट्रांसफार्मर से दूर हटाया। करीब 10 मिनट तक ट्रांसफार्मर जलता रहा। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग ने बिजली आपूर्ति बंद कराई और ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराई। इस दौरान मोहल्ले में करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

अधिशासी अभियंता पवन कुमार राय ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना फोन पर मिली थी। तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराकर विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X