शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कौशांबी

Kaushambi News:जिले के 17 पुलिस निरीक्षक का ट्रांसफर, फतेहपुर और प्रतापगढ़ भेजे गए – 17 Police Inspectors In The District Transferred; Posted To Fatehpur And Pratapgarh

November 12, 2026


विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर प्रयागराज परिक्षेत्र की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत परिक्षेत्रीय स्थापना बोर्ड ने निरीक्षक नागरिक पुलिस के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इसके तहत कौशाम्बी में तैनात 17 निरीक्षकों को फतेहपुर और प्रतापगढ़ भेजा गया है, जबकि दोनों जिलों से 20 निरीक्षकों को कौशाम्बी में तैनाती दी गई है।

कौशाम्बी से फतेहपुर भेजे गए निरीक्षकों में विनीत सिंह, संतोष कुमार शर्मा, राम प्रवेश सिंह, महेश कुमार सिंह, सियाकांत चौरसिया, रवि भूषण श्रीवास्तव, संजय तिवारी, सुनील कुमार सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार यादव और रविंद्र कुमार तिवारी शामिल हैं।

इसी तरह चंद्रभूषण मौर्य, जय चंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार राम, उर्मिला सिंह, इंद्रदेव और इंद्र कांति को प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है। वहीं, प्रतापगढ़ से बब्बन यादव, दौलत यादव, रवि गौतम, आलोक कुमार, शुभनाथ और संतोष कुमार सिंह को कौशाम्बी भेजा गया है।

इसके अलावा फतेहपुर से राजेंद्र सिंह, जयप्रकाश शाही, संगीता सिंह, महेंद्र सिंह, दिनेश कुमार मिश्र, तेज बहादुर सिंह, सत्येंद्र कुमार राय, सुरेशचंद्र वर्मा, बच्चेलाल प्रसाद, श्याम सुंदर यादव, रमाशंकर सरोज, अजीत कुमार शुक्ला, गिरेंद्र पाल सिंह और कृष्ण प्रताप सिंह को कौशाम्बी में तैनाती दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X