Kaushambi News:तन्नापुर नहर पुल के नीचे मिला मजदूर का शव – Body Of A Labourer Found Under The Tannapur Canal Bridge

घटना के बाद सुबह से लगी लोगों की भीड़, शव उठाते पुलिस कर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया
November 13, 2026

घटना के बाद सुबह से लगी लोगों की भीड़, शव उठाते पुलिस कर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तन्नापुर नहर पुल के नीचे बृहस्पतिवार सुबह एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले पहचानपत्र के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के बभनपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय शिवनारायण लोधी उर्फ दिनेश लोधी, पुत्र नथन लाल, क्षेत्र के एक कॉलेज में मजदूरी करता था। बुधवार को वह मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेड़ीपर गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। देर रात वह ससुराल से अपने घर लौटने के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
बृहस्पतिवार सुबह उसका शव तन्नापुर नहर पुल के नीचे पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद उसकी पहचान कर परिजनों को बुलाया। घटना की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।
मृतक की पत्नी सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवनारायण अपने पीछे पत्नी और ढाई साल का एक मासूम बेटा छोड़ गया है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
सीओ सदर सौरभ सामंत ने बताया कि तन्नापुर पुल के किनारे का चबूतरा टूटा हुआ है और पुल सपाट है। आशंका जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में रास्ता न समझ पाने के कारण मजदूर नीचे गिर गया होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
November 13, 2026
नगर पंचायत दारानगर-कड़ाधाम में ‘आकांक्षी नगर योजना’ के तहत 93.43 लाख रुपये की लागत से 19 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, आरसीसी नाली निर्माण और प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से कई मोहल्लों में आवागमन सुगम होने के साथ […]
November 13, 2026
सैनी कोतवाली और पइंसा थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती कराया गया था। मंझनपुर नगर पालिका के वार्ड नंबर-11 रामपुर बसरावा निवासी लालचंद पटेल (45) पुत्र रामनाथ खेती-किसानी कर परिवार का […]
November 13, 2026
लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। व्रती परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए कठिन निर्जला व्रत रखेंगी। पर्व में अस्ताचलगामी और उदीयमान […]
