शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
इंदौर:सानंद के अध्यक्ष जयंत भिसे का निधन, लंबे समय से बीमार थे – Indore: Sanand President Jayant Bhise Passes Away; He Had Been Ill For A Long Time.
इंदौर

इंदौर:सानंद के अध्यक्ष जयंत भिसे का निधन, लंबे समय से बीमार थे – Indore: Sanand President Jayant Bhise Passes Away; He Had Been Ill For A Long Time.

November 12, 2026


Indore: Sanand president Jayant Bhise passes away; he had been ill for a long time.

जयंत भिसे का निधन
– फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में संस्था सानंद को सफलता के मुकाम तक पहुंचाने वाले जयंत भिसे का गुरुवार को निधन हो गया। वे उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत समारोह और कला अकादमी के पूर्व निदेशक भी थे। जयंत लंबे समय से बीमार थे और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा शालीमार टाउनशिप स्थित निवास से रामबाग गई।परिवार में पत्नी और एक बेटा है। उनके निधन पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।

भिसे ने इंदौर में रंगमंच को बढ़ावा देने के लिए सानंद संस्था की स्थापना की थी। इस संस्था के माध्यम से वे वर्षभर शहर में कई सांस्कृतिक और नाट्य आयोजनों का आयोजन करवाते थे। वर्षभर में सबसे अधिक आयोजन कराने का रिकॉर्ड भी इस संस्था के नाम रहा है।

राजनीति में भी रहे सक्रिय

जयंत भिसे बैंक में नौकरी करते थे। नौकरी छोड़ने के बाद वे राजनीति से भी जुड़ गए। उनकी गिनती सुमित्रा महाजन के समर्थकों में होती थी। बाद में वे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधायक उषा ठाकुर से भी जुड़े। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सर्वश्रेष्ठ संस्था बनाई थी जयंत ने

सामाजिक कार्यकर्ता मुकुंद कुलकर्णी ने कहा कि जयंत भिसे ने इंदौर के कलाजगत को एक पहचान दी। उन्होंने एक सर्वश्रेष्ठ संस्था बनाई और उसे सफलतापूर्वक चलाया। जयंत मेहनती तो थे ही, उनमें मिलनसारिता का गुण भी था।

मदद करने के लिए तत्पर रहते थे

अभ्यास मंडल के पूर्व अध्यक्ष शिवाजी मोहित ने कहा कि जयंत भिसे की रचनात्मक सोच ने सानंद के जरिए दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया। रंगमंच के बड़े कलाकारों को इंदौर के मंच पर स्थान दिया। वे लोगों की मदद करने के लिए भी तत्पर रहते थे। उनके जाने की कमी शहर को खलेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X