शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:छठ पर चार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, मुंबई, राजस्थान और पूर्वोत्तर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सहूलियत – Kanpur: Railway Relief For Chhath – Four Special Trains To Run
कानपुर

कानपुर:छठ पर चार स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, मुंबई, राजस्थान और पूर्वोत्तर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सहूलियत – Kanpur: Railway Relief For Chhath – Four Special Trains To Run

November 12, 2026


Kanpur: Railway relief for Chhath – four special trains to run

सांकेतिक तस्वीर

छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों के संचालन और फेरों में विस्तार किया है। इनमें छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और खातीपुरा-रंगिया स्पेशल ट्रेनें कानपुर होकर गुजरेंगी। इससे मुंबई, राजस्थान और पूर्वोत्तर की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (05083/05084) के दो-दो फेरे लगाए जाएंगे। छपरा से ट्रेन 16 और 21 नवंबर को रात आठ बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 18 और 23 नवंबर को दोपहर तीन बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:55 बजे कानपुर पहुंचेगी।

खातीपुरा-रंगिया स्पेशल (09731/09732) का एक-एक फेरा होगा। खातीपुरा से 14 नवंबर को सुबह 7:40 बजे चलने वाली ट्रेन शाम 5:10 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में रंगिया से 16 नवंबर को सुबह छह बजे रवाना होकर मंगलवार दोपहर एक बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी।

इसके अलावा नई दिल्ली-दरभंगा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को एक फेरा लगाएगी। यह गोविंदपुरी और ऐशबाग होकर गुजरेगी। वहीं, उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों (09073/09071 और 09074/09072) के भी एक-एक अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। उधना से 15 नवंबर और जयनगर से 17 नवंबर को ट्रेनें रवाना होंगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X