शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बाराबंकी:कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, घरेलू सामान लेने जा रहा था; रास्ते में हादसा हो गया – Teenage Bike Rider Died Due To Car Collision In Barabanki
बाराबंकी

बाराबंकी:कार की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, घरेलू सामान लेने जा रहा था; रास्ते में हादसा हो गया – Teenage Bike Rider Died Due To Car Collision In Barabanki

November 12, 2026


Teenage bike rider died due to car collision in Barabanki

Accident Demo

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रामसनेहीघाट के मेड़ुवा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार ने 16 वर्षीय किशोर को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, जैदपुर के बबुरीगांव निवासी विकास (16) पिछले पांच वर्षों से अपने नाना रामखेलावन के साथ मेड़ुवा में रह रहा था। वह बाइक से कोटवा सड़क पर घरेलू सामान लेने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X