एमपी:कटनी में 12 करोड़ की ज्वेलरी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर शोरूम से सोने-हीरे के जेवर ले उड़े चोर – Mp: Jewellery Worth ₹12 Crore Stolen In Katni; Thieves Broke Through A Wall To Make Off With Gold

अपराध
November 12, 2026

अपराध
कटनी के बरगवां में एलआईसी के पास स्थित किसना ज्वेलर्स के शोरूम से चोरों ने करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य की गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी चोरी कर ली। चोरी की इस बड़ी घटना का पता गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे चला। दुकान संचालक मोहन बजाज ने जब शोरूम का शटर खोला, तो अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। डिस्प्ले काउंटर और तिजोरियां पूरी तरह खाली थीं। संचालक मोहन बजाज ने बताया कि चोर लगभग 12 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के जेवर समेट ले गए। दिवाली के त्योहार के चलते शोरूम में ज्वेलरी का भारी स्टॉक रखा हुआ था।
तड़के दीवार में सेंध लगाकर चोरी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक चोरी की यह वारदात 12 नवंबर की सुबह 4:00 से 7:00 बजे के बीच हुई है। चोर शोरूम के पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए थे। इसके बाद अपराधियों ने सेफ और काउंटरों को निशाना बनाकर वहां रखी पूरी ज्वेलरी पार कर दी।
फॉरेंसिक साक्ष्य और सीसीटीवी की जांच
पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि चोरों की उंगलियों के निशान और अन्य सुराग हासिल किए जा सकें। इसके अलावा इलाके के तमाम प्रमुख रास्तों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिससे चोरों के आने और भागने के रास्तों का पता लगाया जा सके।
शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को तकनीकी विश्लेषण के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पेशेवर चोरों के इस गिरोह को पकड़ने के लिए कई विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी गए माल की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।
November 13, 2026
पुलिस मामले की जांच में जुटी विस्तार मध्यप्रदेश के कटनी में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी शोरूम में हुई करोड़ों की चोरी ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात हुई इस वारदात में करीब 15 से 16 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी होने का अनुमान है। […]
November 12, 2026
11 माह की बच्ची के सिर से निकाला गया तार विस्तार कटनी जिले के बाकल गांव में सोफे से गिरकर खिलौने के लोहे के तार से गंभीर रूप से घायल 11 माह की बच्ची को डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन के बाद बचा लिया। बच्ची के माथे में लगभग दो इंच अंदर तक घुसे तार को […]
November 12, 2026
MP : किसना ज्वैलरी शोरूम में 10करोड़ की चोरी, शातिर बदमाशों ने हीरे और सोने के जेवरात किए पार; जाने मामला।
