शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:बलिराजगढ़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पास में एएसआई का रिवॉल्वर और दस्तावेज बरामद – Police Recover A Body Stuffed In A Sack; Suspected To Be An S Sp Arrives At The Spot. In Madhubani
दरभंगा

बिहार:बलिराजगढ़ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पास में एएसआई का रिवॉल्वर और दस्तावेज बरामद – Police Recover A Body Stuffed In A Sack; Suspected To Be An S Sp Arrives At The Spot. In Madhubani

November 12, 2026


Police recover a body stuffed in a sack; suspected to be an S SP arrives at the spot. in madhubani

बोरी में बंद मिला शव

विस्तार

मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजपुर गांव में बीते 2 नवंबर की रात हुई घटना के बाद अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। गुरुवार की देर शाम बलिराजगढ़ के पास से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

आशंका जताई जा रही है कि बरामद शव उसी एएसआई चंद्रमोहन सिंह का हो सकता है, जिन पर इस पूरी घटना को अंजाम देने का गंभीर आरोप है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, एसपी योगेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ के लिए रवाना हुए हैं। बताया जा रहा है कि शव बोरे में पैक था। उसके पास से एएसआई चंद्रमोहन सिंह का रिवॉल्वर, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद होने की सूचना है।

ये भी पढ़ें- बिहार में खौफनाक वारदात! दो किशोरों की हत्या कर कुएं में फेंके शव, दो और की तलाश जारी

शव के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान बताए जा रहे हैं, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, शव की पहचान को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X