शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ग़ाज़ीपुर

Ghazipur News:परिषद को 190 परीक्षा केंद्रों की सूची भेजी, तीन केंद्र बढ़ाए गए – A List Of 190 Examination Centers Was Sent To The Council; Three More Centers Were Added

November 12, 2026


गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित 187 केंद्रों में 3 और का इजाफा कर संशोधित सूची परिषद को भेज दी गई है।

यह निर्णय आपत्तियों के निस्तारण के बाद लिया गया है। अब बोर्ड की ओर से अंतिम सूची जारी किए जाने का इंतजार है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा पांच फरवरी से 24 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएगी। इस बार की परीक्षा में दोनों कक्षाओं के करीब एक लाख 29 हजार छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।

जारी प्रारंभिक सूची में 187 केंद्रों में जिले के 18 राजकीय, 78 एडेड और 91 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया था। सूची जारी होने के बाद 383 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं।

इन आपत्तियों की जांच के बाद जिला स्तरीय समिति ने 3 और केंद्र प्रस्तावित कर 190 केंद्रों की सूची परिषद को भेजी है। मालूम हो कि पिछले वर्ष 1.37 लाख परीक्षार्थियों के लिए जिले में कुल 196 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि अंतिम सूची जल्द ही माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी होनी है। परीक्षा को व्यवस्थित और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए भी कार्य चल रहा है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X