Fatehabad News:रतिया की 15 गोशालाओं को प्रदेश सरकार ने जारी किए दो करोड़ रुपये – State Government Releases Two Crore Rupees For 15 Cow Shelters In Ratiya
रतिया। प्रदेश सरकार ने रतिया विधानसभा क्षेत्र की 15 गोशालाओं को 2 करोड़ 1 लाख 79 हजार 344 रुपये की अनुदान राशि जारी की है। विधायक जरनैल सिंह ने गुरुवार को श्रीकृष्ण गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में गोशाला प्रतिनिधियों को अनुदान के चेक वितरित किए।
विधायक ने कहा कि गोवंश के बेहतर पालन-पोषण के लिए प्रयास कर रही है। इसके तहत प्रत्येक गाय के लिए प्रतिदिन 20 रुपये, नंदी के लिए 25 रुपये और बछड़े-बछड़ी के लिए 10 रुपये की सहायता दी जा रही है। बेसहारा पशुओं को गोशालाओं तक पहुंचाने के लिए प्रति पशु 600 से 800 रुपये तक का खर्च भी उपलब्ध करवाया जाता है।
उन्होंने बताया कि गोशालाओं में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने पर सरकार 90 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। इससे गोशालाओं का बिजली खर्च कम होगा और वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी।
अनुदान पाने वाली प्रमुख गोशालाओं में श्रीकृष्ण गोशाला रतिया को 45.80 लाख रुपये, भोड़िया खेड़ा को 22.40 लाख, शहीदांवाली को 15.65 लाख, ढाणी जाखन दादी को 14.95 लाख और महमड़ा गोशाला को 11.92 लाख रुपये मिले हैं। इनके अलावा नागपुर, भिरड़ाना, अयाल्की, दौलतपुर, खैराती खेड़ा, बबनपुर, ढिंगसरा और करनौली सहित अन्य गोशालाओं को भी अनुदान दिया गया।
कार्यक्रम में श्रीकृष्ण गोशाला प्रबंधन कमेटी के प्रधान छिंद्रपाल, महासचिव सुखविंद्र, उपप्रधान गिरधारी लाल, कोषाध्यक्ष विजय सिंगला, ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष केवल मेहता, नगर पालिका उपाध्यक्ष जोगिंदर नंदा, पार्षद विजय गर्ग आदि मौजूद रहे।
