Mohali News:साहित्यिक प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों और उर्दू शिक्षार्थियों को किया सम्मानित – Students Who Won Literary Competitions And Learners Of Urdu Were Felicitated
पंजाबी साहित्य और कविता प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित
मोहाली। जिला भाषा कार्यालय की ओर से पंजाबी साहित्य सृजन, कविता गायन और क्विज प्रतियोगिता-2026 के विजेताओं और उर्दू आमोज कक्षा के शिक्षार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) प्रेम कुमार मित्तल मुख्य अतिथि रहे।शोध अधिकारी डॉ. दर्शन कौर ने बताया कि विद्यार्थियों को पंजाबी भाषा, साहित्य और विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं। प्रेम कुमार मित्तल ने विजेताओं को बधाई देते हुए शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना की। कहानी लेखन में रजनीश कौर प्रथम, मनदीप कौर द्वितीय और नैन्सी तृतीय रहीं। कविता रचना में हरशदीप कौर धनौआ, सुखप्रीत कौर और हरजोत सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लेख रचना में अनु प्रथम, स्वैन सहोता द्वितीय और गुरसिमरत कौर तृतीय रहीं। कविता गायन में मानवजीत सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया।
क्विज के विभिन्न वर्गों में जसनूर कौर, सानिया गिल और हरप्रीत कौर विजेता रहीं। सभी विजेताओं को 1000, 750 और 500 रुपये की पुरस्कार राशि व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। समारोह में उप जिला शिक्षा अधिकारी अंग्रेज सिंह सहित शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
