शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हापुड़

Hapur News:फर्जी भुगतान दिखाकर 1900 रुपये के कपड़े ले गए युवक – Youths Took Away Clothes Worth 1,900 By Faking A Payment

November 12, 2026


पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में मठ मलियान मोहल्ले की दुकान पर युवकों ने धोखाधड़ी कर दी। दोनों युवक 1900 रुपये के कपड़े लेकर बिना भुगतान किए चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहपा गांव निवासी दुकानदार आसिफ की मठ मलियान में रेडीमेड गारमेंट की दुकान है। पीड़ित के अनुसार, बृहस्पतिवार को दो युवक रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने पैंट के दो सेट खरीदे और पेटीएम से भुगतान दिखाया। भुगतान का संदेश दिखाकर दोनों युवक वहां से चले गए। बाद में दुकानदार ने खाते की जांच की तो रकम नहीं मिली।

इसके बाद दुकानदार को फर्जी भुगतान किए जाने का पता चला। दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवकों की गतिविधियां कैद हो गईं। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X