Hamirpur News:करमपुर ने गुजरात और वाराणसी ने रामपुर हॉस्टल पर जीत दर्ज की – Karampur Secured A Win Against Gujarat, And Varanasi Triumphed Over Rampur Hostel
मौदहा (हमीरपुर)। मौलाना सलीम मेमोरियल मौदहा महोत्सव में रहमानिया खेल मैदान पर अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट प्रतियोगिताएं चल रही हैं। बृहस्पतिवार को खेले गए दो मुकाबलों में करमपुर और वाराणसी की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
हॉकी टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में करमपुर की टीम शुरू से ही गुजरात पर हावी रही। खिलाड़ियों ने लगातार गोल दागकर बढ़त बनाई। गुजरात की टीम केवल एक गोल कर सकी। करमपुर ने 8-1 से शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में वाराणसी और रामपुर हॉस्टल के बीच रोमांचक भिड़ंत हुई। मुख्य अतिथि बबलू पठान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वाराणसी ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-1 से जीत हासिल की। दोनों मुकाबलों में परवेज अख्तर, सुनील गुप्ता, जावेद खान और ब्रजेश यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान समिति अध्यक्ष निजामुद्दीन पावर, डॉ. इमामुद्दीन, नौशाद संजरी, बाबूजी कप्तान, जुनैद मीनू, लारैब सिद्दीकी सहित हजारों खेल प्रेमी मौजूद रहे।
