शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shamli News:जीजा ने की थी अंकुश की हत्या, आक्रोशित परिजन कार्रवाई पर अड़े – Ankush Was Murdered By His Brother-in-law; Enraged Family Members Insist On Legal Action
शामली

Shamli News:जीजा ने की थी अंकुश की हत्या, आक्रोशित परिजन कार्रवाई पर अड़े – Ankush Was Murdered By His Brother-in-law; Enraged Family Members Insist On Legal Action

November 12, 2026

शामली। कस्बा बनत में भैयादूज पर बहन के घर आए छात्र अंकुश (22) की जीजा द्वारा परिजनों के साथ हत्या करने को लेकर परिजनों में आक्राेश है। बृहस्पतिवार को आरोपियों का एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा किया और दो बार पानीपत-खटीमा हाईवे जाम किया। परिजनों ने आरोपियों का एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। इस दौरान परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हुई। सीओ के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। पुलिस ने मृतक अंकुश के पिता मदनपाल की तहरीर पर दामाद अरुण, देवर आकाश, ससुर संजीव, सास व अन्य दो अज्ञात के खिलाफ आदर्श मंडी थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।

जिला मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला कमलनगर कूकड़ा मंडी निवासी 22 वर्षीय अंकुश बुधवार दोपहर बनत में अपनी बहन मनीषा के घर तिलक कराने आए थे। देर शाम उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने अंकुश की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे मुजफ्फरनगर से परिजनों के साथ बड़ी संख्या में महिला एवं लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और हंगामा करते हुए पानीपत-खटीमा हाईवे जाम कर दिया।

आदर्श मंडी व शहर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को दो घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस आश्वासन पर परिजनों ने आधे घंटे बाद जाम खोल दिया। दोपहर को साढ़े 12 बजे परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई न होने पर फिर हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने कहा कि उन्होंने बुधवार रात में दो आरोपी पकड़कर पुलिस को दिए थे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मौके पर डीएम व एसपी को बुलाने की मांग की। लोगों की भीड़ ने पोस्टमार्टम हाउस में घुसने की कोशिश की। इसे देखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस बल तैनात कर मुख्य गेट बंद कर दिया गया। सीओ सिटी जितेंद्र यादव के आश्वासन पर आधे घंटे बाद परिजनों ने फिर जाम खोल दिया।

रोते-बिलखते हुए मां बोली- मेरे लाल को पानी पिला दो

पोस्टमार्टम हाउस पर रोते बिलखते मां अनीता हाथ में पानी की बोतल लेकर बार-बार यही कहती रही कि मेरे लाल को पानी पिला दो। बहन मनीषा ने रोते हुए बताया कि बुधवार को भाई अंकुश उसके घर पर कमरे में बैठा था और वह रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके ससुराल वाले अंकुश को अपने साथ ले गए। उसने अंकुश के मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आया। इसके बाद देर शाम को उसके भाई को बाइक से लाकर घर के बाहर फेंककर भाग गए। रोते बिलखते हुए मां व बहन बार-बार बेहोश हो रही थी, जिसे महिलाएं संभाल रही थी।

घर के बाहर छात्र को फेंकने की सीसीटीवी फुटेज वायरल

सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार को सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार दो युवक अंकुश को घर के बाहर फेंककर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वायरल वीडियो में बनत के एक श्मशान घाट में टूटे हुए डंडे व रक्त के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अंकुश को श्मशान घाट में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। पुलिस फुटेज की जांच पड़ताल कर रही है।

वीडियोग्राफी की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम

परिजनों के हंगामे व आक्रोश को देखते हुए अंकुश के शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल ने किया। साथ ही पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई।

मृतक के पिता मदनपाल की तहरीर पर छह आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी है।

– सुमित शुक्ला, एएसपी

शामली में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामे के दौरान पुलिस व परिजनों के बीच होती नोकझाेंक। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X