देवरिया:मकान की छत की शटरिंग टूटने से मलबे में दबकर मकान मालिक के भाई की मौत, दो राजमिस्त्री गंभीर – House Owners Brother Dies As Roof Shuttering Collapses During Construction
November 13, 2026
दुर्घटना
विस्तार
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कौलाचक गांव में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान शटरिंग अचानक टूटकर गिर गई। मलबे में दबकर मकान मालिक के भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर नौ नवंबर को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी लक्ष्मण कुशवाहा ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने गोलबंद होकर लाठी-डंडे और रॉड से जानलेवा हमला किया। […]
भाटपाररानी। क्षेत्र के बड़का दूबे गांव निवासी एक प्रसूता ने बृहस्पतिवार को एंबुलेंस एमें जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जच्चा और बच्चे दोनों सुरक्षित हैं। बड़का दूबे गांव निवासी चंदा देवी (29) को सुबह प्रसव पीड़ा हुई थी। उनके परिजन उन्हें सीएचसी भाटपाररानी ले गए। वहां प्रसूता की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने […]
विकास कार्यों की जांच कराने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। करीब दो घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद बीडीओ ने शिकायतों की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक दोपहर करीब एक बजे टंकी से नीचे उतरा।