शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:पड़ोसी की झोपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:पड़ोसी की झोपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव – Unnao News

November 13, 2026


unnao news

अनूप कुमार (फाइल फोटो)

पाटन। बिहार कस्बे के मोहल्ला राधागंज निवासी किसान का शव देर रात पड़ोसी के खेत में बनी झोपड़ी में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच की। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए।

बिहार थानाक्षेत्र के कस्बा राधागंज निवासी अनूप कुमार (26) लुधियाना में सिलाई का काम करता था। दिवाली पर घर आया था। छोटे भाई अंकित ने बताया कि बुधवार शाम अनूप कुमार घर से बाहर गया था, फिर घर नहीं लौटा। रात में फसल की रखवाली करने गए ग्रामीणों ने पड़ोसी बबलू के खेत में बनी झोपड़ी में रस्सी के फंदे से शव लटका देखा। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए लेकिन गांव में किसी लड़की से उसकी बातचीत की चर्चा रही। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। बेटे की मौत से मां मीरा, बहन आरती और अन्य परिजन बेहाल हैं।

थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी आरोप नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X