Humayun Opium Habit। Mughal Emperor Humayun। अफीम की लत में डूबा वो मुगल बादशाह, बेगम भी थी दुखी, दर-बदर भटकता रहा 15 साल
अफीम की लत में डूबा वो मुगल बादशाह, बेगम भी थी दुखी, दर-बदर भटकता रहा 15 साल
Last Updated:
हुमायूं ऐसे मुगल शासक थे जिन्हें अफीम का सेवन करने का शौक था. कई इतिहासकार बताते हैं कि हुमायूं अपनी इसी आदत के चलते अक्सर सलतनत से जुड़े निर्णय लेने में देरी कर देते थे. दो बेगमें भी उनकी इसी आदत के कारण काफी ज्यादा दुखी हो गई थी.
कई इतिहासकारों की किताबों में इसका जिक्र है. (Pic: Los Angeles County Museum of Art)
मुगल इतिहास के पन्नों को पलटें तो बाबर और अकबर के बीच एक ऐसा बादशाह भी था जिसकी जीवनशैली और फैसले लेने के तरीके हमेशा चर्चा का विषय रहे. हम बात कर रहे हैं दूसरे मुगल शासक नसीरुद्दीन मोहम्मद हुमायूं की. उनके नाम का मतलब भले ही भाग्यशाली हो लेकिन अपनी अफीम की लत और सुस्ती वाले रवैये की वजह से हुमायू ने अपना साम्राज्य तक गंवा दिया था. आज की पीढ़ी जिसे ओवरथिंकिंग या डिसीजन पैरालिसिस कहती है हुमायूं उसका 16वीं सदी में बुरी तरह से शिकार थे. इसकी सबसे बड़ी वजह अफीम का शौक थी. समकालीन इतिहासकारों और खुद मुगल हरम के दस्तावेजों से यह बात साफ होती है कि हुमायूं अफीम के नशे में इस कदर डूबे रहते थे कि उन्हें सियासत और जंग की गंभीरता का होश ही नहीं रहता था.
अफीम की सुस्ती में गंवाया सामाज्य?
हुमायूं के निजी सेवक रहे जौहर आफताबची ने अपनी किताब तजकिरात-अल- वाकियात में इन घटनाओं का आंखों देखा हाल लिखा है. जब गुजरात और बंगाल जैसे अहम सूबों में बगावत की आग भड़क रही थी तब हुमायूं तुरंत एक्शन लेने के बजाय अफीम की पिनक और शाही महफिलों में वक्त बर्बाद कर रहे थे. यह उस चिल मोड की तरह था जहां डेडलाइन सिर पर होने के बावजूद कोई काम टाल रह हो. इसी देरी का फायदा शेरशाह सूरी ने उठाया और हुमायूं को हिंदुस्तान छोड़कर 15 साल तक दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया.
बेगम भी रहती थी नाराज
हुमायूं की इस लत का असर सिर्फ युद्ध के मैदान तक सीमित नहीं था बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ और हरम में भी इसका गहरा तनाव था. हुमायूं की सौतेली बहन गुलबदन बेगम ने अकबर के कहने पर जो जीवनी हुमायूंनामा लिखी, उसमें शाही परिवार की अंदरूनी उलझनों और बेगमों की नाराजगी का जिक्र मिलता है. जब बादशाह दिनों-दिन अफीम के नशे में धुत होकर हरम से बाहर ही नहीं निकलते थे तो उनकी बेगमें बेहद दुखी और असुरक्षितत महसूस करती थीं. बेगा बेगम और हमीदा बानो बेगम उसने दुखी रहती थी.
अफीम की लत के चलते बगावती हुए भाई
एक तरफ बाहर दुश्मन सरहद पर दस्तक दे रहे होते थे और दूसरी तरफ बादशाह नशे की दुनिया में खोए रहते थे. मुगल दरबार के अमीर और सरदार भी इस रवैये से फ्रस्ट्रेट हो चुके थे. कुछ इतिहासकारों का दावा है कि इन्हीं आदतों का फायदा उठाते हुए उनके अपने अपने सौतेले भाइ कामरान, अस्करी और हिंदाल ने भी बगावत कर दी थी.
अफीम ने राजनीतिक समझ कर दी थी कुंद
अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फजल ने अकबरनामा में इस दौर की राजनीतिक अस्थिरता को दर्ज किया है, हालांकि उन्होंने शाही मर्यादा के चलते शब्दों को थोड़ा संभाल कर लिखा. वहीं, आधुनिक इतिहासकार डॉ. ईश्वरी प्रसाद ने अपनी प्रसिद्ध किताब द लाइफ एंड टाइम्स ऑफ हुमायूं में फारसी स्रोतों के आधार पर साफ लिखा है कि अफीम की लत ने हुमायूं की सैन्य फुर्ती और राजनीतिक सूझबूझ को कुंद कर दिया था.

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…
और पढ़ें
