‘नौकरी पर आ जाएगी’ ट्रेन में बिना टिकट बैठे थे 2 आर्मी जवान, महिला टीटीई ने पकड़ा, फिर जो हुआ…
Last Updated:
ट्रेन में यात्री और टीटीई के बीच बहस के वीडियो आपने जरूर देखे होंगे. सोशल मीडिया पर महिला टीटीई और आर्मी जवान के बीच विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है. महिला टीटीई पेनॉल्टी भरने के लिए कहती है लेकिन आर्मी जवान इससे इनकार कर देता है. इसी बीच एक और टीटीई आ जाता है. इस वीडियो को लेकर यूजर्स अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. कौन सही है, कौन गलत है, इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है. मामला राजस्थान का है.
ट्रेन में आर्मी जवान और टीटीई के बीच बहस के वीडियो वायरल…
बीकानेर. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें महिला टीटीई और आर्मी जवान के बीच तीखी बहस होती है. वायरल वीडियो पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई महिला टीटीई का पक्ष ले रहा है तो कोई आर्मी जवान को गलत बता रहा है. महिला टीटीई वीडियो में कहते नजर आ रही है कि आपकी जॉब पर आ जाएगी. विवाद तब और बढ़ जाता है जब आर्मी जवान महिला टीटीई का वीडियो बनाने लगता है. हालांकि ट्रेन कौन सी है, यह पता नहीं चल पाया है. इसी बीच रेल सेवा ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @IndianLafdaa हैंडल ने विवाद का वीडियो जारी किया है.
पूरे विवाद की शुरुआत तब होती है जब महिला टीटीई आर्मी जवान को बिना टिकट पकड़ती है. महिला टीटीई आर्मी जवान से पेनॉल्टी देने या चालान भरने के लिए कहती है. आर्मी जवान चालान काटने के लिए कहता है. महिला टीटीई अपने सहकर्मी से भी कहती है कि चालान डाल दो, दोनों भुगतते रहेंगे. अपनी कोई रिश्तेदारी नहीं है.
A heated argument broke out between a female TTE and an Army man inside a train after he was found travelling without a ticket. https://t.co/KWBDPtnEAZ
