शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बुलंदशहर

Bulandshahar News:16 नवंबर से घर बैठे कर सकेंगे स्वगणना, एक दिसंबर से आएंगे प्रगणक – From November 16, You Will Be Able To Conduct Self-enumeration From The Comfort Of Your Home; Enumerators Will Arrive Starting December 1

November 13, 2026


बुलंदशहर। जिले में जनगणना की तैयारियों के तहत 16 नवंबर से स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार और मकान की जानकारी दर्ज करा सकेंगे। यह प्रक्रिया 16 से 30 नवंबर तक चलेगी।

जिला प्रशासन जनगणना कार्य को लेकर तैयारियां पूरी कर रहा है। स्वगणना के दौरान लोग निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर आवश्यक जानकारियां स्वयं भरेंगे। इससे जनगणना में लोगों की भागीदारी बढ़ेगी और प्रगणकों का काम आसान होगा। स्वगणना करने वाले परिवारों को बाद में प्रगणक के घर पहुंचने पर जानकारी का सत्यापन कराना होगा। प्रगणकों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रशासन जनगणना कार्य को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने की तैयारी कर रहा है।

एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जिले में घर-घर जाकर जनगणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक परिवारों से जानकारी जुटाकर रिकॉर्ड तैयार करेंगे। इस कार्य के लिए जिले में करीब सात हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जनगणना में प्रत्येक परिवार की भागीदारी जरूरी है। इससे कोई भी परिवार गणना से छूटने नहीं पाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X