शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
दिल्ली:डिफेंस कंपनी के एमडी को गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी, पांच करोड़ रुपये की मांग – Delhi-based Defence Entrepreneur Alleges Fresh Rs 5 Crore Extortion Demand, Death Threat
दिल्ली एनसीआर

दिल्ली:डिफेंस कंपनी के एमडी को गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी, पांच करोड़ रुपये की मांग – Delhi-based Defence Entrepreneur Alleges Fresh Rs 5 Crore Extortion Demand, Death Threat

November 13, 2026


Delhi-based defence entrepreneur alleges fresh Rs 5 crore extortion demand, death threat

Delhi police

विस्तार

एक डिफेंस कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम सामने आया है। 

जानकारी के मुताबिक, ‘विजयन त्रिशूल डिफेंस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा को नई धमकी मिली है। लूथरा ने 12 नवंबर को चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें 11 नवंबर को रात करीब 8 बजे यह धमकी मिली। उन्होंने इसका आरोप गैंगस्टर रोहित गोदारा पर लगाया है।

साहिल लूथरा ने आरोप लगाया है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। लूथरा ने 12 नवंबर को चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने तुरंत पुलिस सुरक्षा और इस नई धमकी की विस्तृत जांच की मांग की है। शिकायत में पिछले साल 17 अक्तूबर को चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले का भी जिक्र है। लूथरा का आरोप है कि उन्हें 2024 से लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिशें की जा रही हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X