शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नवी मुंबई ने कैसे तोड़ा इंदौर का 8 साल का दबदबा? स्वच्छ शहर में आगे निकलने का पैमाना क्या? कैसे बना नंबर-1
नॉलेज

नवी मुंबई ने कैसे तोड़ा इंदौर का 8 साल का दबदबा? स्वच्छ शहर में आगे निकलने का पैमाना क्या? कैसे बना नंबर-1

November 13, 2026


हर साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर चमक उठता है. स्वच्छता सर्वे में इंदौर ही नंबर एक पर रहता है. लेकिन इस बार ये मंजर बदल गया है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में महाराष्ट्र के नवी मुंबई ने देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही लगातार आठ साल से इस सूची में टॉप पर रहने वाले मध्य प्रदेश के इंदौर का दबदबा खत्म हो गया. गुजरात का सूरत दूसरे नंबर पर और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे नंबर पर रहा. आखिर नवी मुंबई ने ऐसा क्या किया कि उसने इंदौर जैसे स्वच्छता मॉडल को पीछे छोड़ दिया? कचरा मैनेजमेंट से लेकर GPS तकनीक और नागरिकों की भागीदारी तक ऐसा क्या हुआ है.

देश के सबसे साफ-सुधरे शहरों की पहचान करने वाले केंद्र सरकार के सालाना स्वच्छ सर्वे में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है. 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को सम्मानित किया. इस बार सर्वे के दसवें संस्करण में 4,751 शहरी स्थानीय निकायों ने हिस्सा लिया. नवी मुंबई ने टॉप पोजिशन को हासिल किया, जबकि इंदौर को इस बार सामान्य शहरों की रैंकिंग के बजाय मेंटर सिटी कैटिगरी में रखा गया. अब सवाल यह है कि नवी मुंबई की इस सफलता के पीछे कौन-से सिस्टम काम कर रहे हैं और इंदौर का मॉडल आखिर कैसे दूसरे शहरों के लिए मिसाल बना?

नवी मुंबई की सफलता के पीछे सिर्फ सड़कों की सफाई नहीं, बल्कि कचरे को इकट्ठा करने, अलग-अलग करने, रिसाइकिल करने और उसका वैज्ञानिक तरीके से निपटारा करने का पूरा इंतजाम है. नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) ने सफाई को रोजमर्रा की प्रशासनिक जिम्मेदारी बनाने के साथ ही इसमें तकनीक और आम नागरिकों को भी शामिल किया है. शहर की व्यवस्था के कुछ प्रमुख पहलू भी हैं.

नवी मुंबई को कचरा मुक्त शहर के लिए सेवन स्टार रेटिंग और वाटर प्लस सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है. शहर में सीवेज के शोधन और इस्तेमाल किए गए पानी के प्रबंधन पर भी काम किया गया है. नगर निगम ने बेलापुर में टेक्सटाइल रिकवरी फैसिलिटी भी स्थापित की है. यहां पुराने और इस्तेमाल किए जा चुके कपड़ों को इकट्ठा कर उनके दोबारा इस्तेमाल और रिसाइक्लिंग की व्यवस्था की जाती है. इसे देश की अपनी तरह की पहली नगरपालिका सुविधा बताया गया है.

नवी मुंबई की उपलब्धि को समझने के लिए इंदौर के स्वच्छता मॉडल को जानना जरूरी है. मध्य प्रदेश का इंदौर साल 2017 में पहली बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना था. इसके बाद उसने लगातार अपनी स्थिति मजबूत की. इंदौर की सफलता के पीछे सबसे बड़ी भूमिका घर-घर से कचरा इकट्ठा करने और उसे स्रोत पर ही अलग करने की व्यवस्था की रही.

इंदौर के स्वच्छता मॉडल की प्रमुख बातें:

इस तरह इंदौर ने सफाई को सिर्फ झाड़ू लगाने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि कचरा पैदा होने से लेकर उसके अंतिम निपटारे तक पूरी व्यवस्था तैयार की.

नहीं. इंदौर के शीर्ष स्थान से हटने का मतलब यह नहीं है कि शहर की सफाई व्यवस्था अचानक खराब हो गई है. इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग का तरीका और श्रेणियां भी बदली हैं. इंदौर को सामान्य शहरों के साथ मुकाबले में रखने के बजाय ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत मेंटर सिटी की श्रेणी में शामिल किया गया. इस व्यवस्था में इंदौर को अपने सहयोगी शहर देपालपुर के साथ दूसरे स्थान पर रखा गया. अहमदाबाद और साणंद की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि तिरुपति और कुप्पम तीसरे स्थान पर रहे.

इस पहल का मकसद उन शहरों के अनुभव का इस्तेमाल करना है जो स्वच्छता के मामले में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं. ऐसे शहर दूसरे शहरों को अपनी व्यवस्थाएं सुधारने में मदद करते हैं. इसलिए इंदौर के आठ साल के दबदबे के खत्म होने को उसकी स्वच्छता में गिरावट के तौर पर देखना सही नहीं होगा. इस बार उसका मूल्यांकन एक अलग भूमिका में हुआ है.

अक्सर लोग नवी मुंबई को मुंबई का ही एक हिस्सा या उपनगर मान लेते हैं. लेकिन प्रशासनिक और शहरी नियोजन के लिहाज से दोनों अलग शहर हैं. मुंबई की बढ़ती आबादी और शहर में जगह की कमी को देखते हुए नवी मुंबई को एक सैटेलाइट सिटी के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी. साल 1971 में सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CIDCO) का गठन किया गया. इसका उद्देश्य मुंबई के दूसरी तरफ एक सुनियोजित शहर विकसित करना था. नवी मुंबई को ठाणे क्रीक के दूसरी तरफ विकसित किया गया. इसमें पहले से मौजूद गांवों और दलदली जमीन के कुछ हिस्सों को शहरी विकास के लिए इस्तेमाल किया गया. दोनों शहरों का प्रशासन भी अलग-अलग है. मुंबई का प्रशासन बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) संभालती है. नवी मुंबई का प्रशासन नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) के पास है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X