Bhadohi News:भदोही प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल – Players Trial For The Fifth Season Of Bhadohi Premier League
-ट्रायल में पूर्वांचल समेत कई राज्यों के 175 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
भदोही। भदोही प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-5 के लिए बुधवार को जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। ट्रायल 175 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
इसमें भदोही के साथ जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, गाजीपुर, देवरिया, लखनऊ, इटावा, कानपुर और प्रतापगढ़, नोएडा समेत छत्तीसगढ़, पंजाब, महाराष्ट्र और झारखंड सहित दूसरे राज्यों से भी खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजक अतुल तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के पांचवें सीजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार कुल आठ टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि इस सीजन में बाहर की टीमों के रूप में नोएडा और जौनपुर की फ्रेंचाइजी भी शामिल हुई हैं। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के उत्साह और बड़ी संख्या में पहुंचने को देखते हुए 14 नवंबर को दोबारा ट्रायल का निर्णय लिया गया है।
इनसेट
उभरते खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान
भदोही प्रीमियर लीग का पांचवां सीजन जिले में क्रिकेट को नई पहचान देने और स्थानीय सहित दूसरे जिलों के उभरते खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच साबित हो रहा है। ट्रायल के दौरान कोच अभिषेक गुप्ता, रोहित पांडेय, धीरज यादव और बाहर से आए कोच जाहिद फारूकी के साथ सोहन सिंह सहित वाराणसी और प्रयागराज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
