शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehpur News:सिपाही भर्ती के मेडिकल में 11 अभ्यर्थी अयोग्य – 11 Candidates Disqualified In Medical Examination For Constable Recruitment
फ़तेहपुर

Fatehpur News:सिपाही भर्ती के मेडिकल में 11 अभ्यर्थी अयोग्य – 11 Candidates Disqualified In Medical Examination For Constable Recruitment

November 13, 2026


11 candidates disqualified in medical examination for constable recruitment

फोटो-31-फतेहपुर: पुलिस लाइन में परीक्षा का जायजा लेते एसपी। स्रोत: सूचना विभाग

फतेहपुर। पुलिस लाइन में सिपाही भर्ती-2025 के चयनित अभ्यर्थियों की दो दिवसीय मेडिकल परीक्षा और चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को पहले दिन 55 अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 11 अभ्यर्थी कलर ब्लाइंडनेस (रंगों की पहचान में परेशानी) के चलते अयोग्य पाए गए।

भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न जिलों से कुल 105 अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है। सुबह से शाम तक चले परीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन पहुंचकर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने चिकित्सा टीम से परीक्षण की प्रगति की जानकारी भी ली।

एसपी ने बताया कि नेत्र परीक्षण के दौरान 11 अभ्यर्थियों को रंगों के बीच अंतर पहचानने में परेशानी होने पर अयोग्य घोषित किया गया है। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों को नियमानुसार अपील का अवसर मिलेगा। उपचार के बाद वे दोबारा परीक्षण के लिए अपील कर सकते हैं। शेष 50 अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण शुक्रवार को किया जाएगा।

फोटो-31-फतेहपुर: पुलिस लाइन में परीक्षा का जायजा लेते एसपी। स्रोत: सूचना विभाग

फोटो-31-फतेहपुर: पुलिस लाइन में परीक्षा का जायजा लेते एसपी। स्रोत: सूचना विभाग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X