शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jaunpur News:बहन के घर से लौटते समय भाई की हादसे में मौत – Brother Dies In An Accident While Returning From Sister’s House
जौनपुर

Jaunpur News:बहन के घर से लौटते समय भाई की हादसे में मौत – Brother Dies In An Accident While Returning From Sister’s House

November 13, 2026


Brother dies in an accident while returning from sister's house

मछलीशहर… अश्वनी, फाइल फोटो।

मछलीशहर। तिलोरा गांव के पास बुधवार की रात में अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अश्विनी कुमार (28) निवासी तिलोरा की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, अश्विनी बुधवार की दोपहर में अपनी बहन के घर मछलीशहर गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से घर लौटते समय भिखारीपुर-तिलोरा के पास अज्ञात बोलेरो की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव घर ले आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X