शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kaushambi News:तन्नापुर नहर पुल के नीचे मिला मजदूर का शव – Body Of A Labourer Found Under The Tannapur Canal Bridge
कौशांबी

Kaushambi News:तन्नापुर नहर पुल के नीचे मिला मजदूर का शव – Body Of A Labourer Found Under The Tannapur Canal Bridge

November 13, 2026


Body of a labourer found under the Tannapur canal bridge

घटना के बाद सुबह से लगी लोगों की भीड़, शव उठाते पुलिस कर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तन्नापुर नहर पुल के नीचे बृहस्पतिवार सुबह एक मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले पहचानपत्र के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिजनों को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

करारी कोतवाली क्षेत्र के बभनपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय शिवनारायण लोधी उर्फ दिनेश लोधी, पुत्र नथन लाल, क्षेत्र के एक कॉलेज में मजदूरी करता था। बुधवार को वह मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मेड़ीपर गांव स्थित अपनी ससुराल गया था। देर रात वह ससुराल से अपने घर लौटने के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा।

बृहस्पतिवार सुबह उसका शव तन्नापुर नहर पुल के नीचे पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद उसकी पहचान कर परिजनों को बुलाया। घटना की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए।

मृतक की पत्नी सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवनारायण अपने पीछे पत्नी और ढाई साल का एक मासूम बेटा छोड़ गया है। परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सीओ सदर सौरभ सामंत ने बताया कि तन्नापुर पुल के किनारे का चबूतरा टूटा हुआ है और पुल सपाट है। आशंका जताई जा रही है कि रात के अंधेरे में रास्ता न समझ पाने के कारण मजदूर नीचे गिर गया होगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X