शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पहले दो ग्राम रक्षा गार्ड, अब दो एसपीओ की हत्या:पहाड़, जंगल और घात लगाकर हमला; किश्तवाड़ में चुनौती है बरकरार – Kishtwar Terror Attacks: After 2 Vdgs, 2 Spos Killed; Security Challenges Persist In Jammu
जम्मू

पहले दो ग्राम रक्षा गार्ड, अब दो एसपीओ की हत्या:पहाड़, जंगल और घात लगाकर हमला; किश्तवाड़ में चुनौती है बरकरार – Kishtwar Terror Attacks: After 2 Vdgs, 2 Spos Killed; Security Challenges Persist In Jammu

November 13, 2026


Kishtwar Terror Attacks: After 2 VDGs, 2 SPOs Killed; Security Challenges Persist in Jammu

Kishtwar Terror Attacks
ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू के किश्तवाड़ में आतंकियों ने एक साल के भीतर दूसरी बार स्थानीय सुरक्षा तंत्र से जुड़े लोगों को निशाना बनाया है। पिछले वर्ष दो ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) की हत्या और अब दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या ने स्थानीय रक्षा नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

दोनों घटनाओं में एक समानता है कि निशाने पर ऐसे स्थानीय लोग रहे, जो स्थानीय सुरक्षा तंत्र से जुड़ थे। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह परिचित थे। एसपीओ की हत्या के बाद संवेदनशील किश्तवाड़ में आतंकियों की रणनीति और मौजूदगी फिर उजागर हुई है।

इसी साल फरवरी में ऑपरेशन त्राशी के दौरान पाकिस्तानी सैफुल्लाह सहित सात आतंकियों का सफाया हुआ था। इसके बाद से आतंकियों की गतिविधियां कुछ कम हुई थीं। अब उनकी मौजूदगी दोबारा दिख रही है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X