शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मंडला:जंगली हाथी की दस्तक से मची दहशत, मवई क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में वन विभाग ने जारी किया अलर्ट – Mandla: Wild Elephant Spotted Near Forest Villages, Alert Issued; Forest Teams Monitor Its Movement
मंडला

मंडला:जंगली हाथी की दस्तक से मची दहशत, मवई क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में वन विभाग ने जारी किया अलर्ट – Mandla: Wild Elephant Spotted Near Forest Villages, Alert Issued; Forest Teams Monitor Its Movement

November 13, 2026


Mandla: Wild Elephant Spotted Near Forest Villages, Alert Issued; Forest Teams Monitor Its Movement

मंडला के मवई क्षेत्र के जंगलों में पहुंचा जंगली हाथी

विस्तार

जिले के मवई क्षेत्र के जंगलों में एक जंगली हाथी की मौजूदगी से आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। हाथी डिंडौरी जिले के बजाग क्षेत्र के जंगलों से होते हुए रंजरा-बंजरा के जंगलों और आसपास के गांवों तक पहुंचा है। हाथी के हमले में एक ग्रामीण के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है, हालांकि वन विभाग ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वन विभाग के अनुसार एक वयस्क हाथी को डिंडौरी जिले की सीमा में देखा गया है। विभागीय टीमें हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। हाथी के मंडला जिले की सीमा से लगे क्षेत्रों में पहुंचने की आशंका को देखते हुए जीरादोनी, मुर्ता, मसना सहित अन्य सीमावर्ती गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: सीधी: दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी से रिश्वत लेना पड़ा भारी, 50 हजार की घूस लेते छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार

हाथी की मौजूदगी को लेकर आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। वन विभाग ग्रामीणों को सतर्क रहने और जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दे रहा है। विभाग ने लोगों से हाथी के करीब नहीं जाने और उसे किसी भी तरह से परेशान नहीं करने की अपील की है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक हाथी की लोकेशन और उसकी आवाजाही पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से कहा गया है कि यदि कहीं हाथी दिखाई देता है तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें। हाथी की संभावित आवाजाही को देखते हुए सीमावर्ती गांवों में सतर्कता बरती जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X