रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले के मामले में आरोपी रहे मो. शरीफ की हत्या और धमकी मिलने के बाद मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाला जंग बहादुर उर्फ बाबा भी अपने घर में कैद हो गया है।
इस हमले में जंग बहादुर को रामपुर की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने अन्य आरोपियों के साथ उसे भी बरी कर दिया था। उधर, पुलिस ने जंग बहादुर की निगरानी बढ़ा दी है। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है।
31 दिसंबर 2007 की देर रात रामपुर में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला किया गया था। इस हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की भी मौत हो गई थी। इस मामले में रामपुर के सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।